News

श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान के साहित्य समारोह में मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित कराने की जोरो से उठी माँग

श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान के साहित्य समारोह में मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित कराने की जोरो से उठी माँग
मथुरा। ब्रजभूमि को तीर्थ स्थल घोषित करवाने हेतु ब्रजवासियो की भावनाओ को शीघ्र मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अवगत कराया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री से मथुरा को शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करने हेतु अनुरोध किया जायेगा। मथुरा के सर्वेश्वरी सदन में श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित “ब्रज विकास चिन्तन एवं ब्रजभाषा साहित्य समारोह” में कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज ने यह विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि ब्रज संस्कृति से विश्व के अनगिनत लोग ह्रदय प्रेम सम्बन्धो से जुड़े है। ब्रजवासियो की ह्रदय भावनाओ को समझकर ब्रजभाषा का मान रखा जाये।

Share it on

Leave a Comment

Shri Brij Yatra