किसी भी गरीब लड़की की शादी कराना पुण्य का काम होता है. इसी पुण्य के कार्य को किया जा रहा है.इस बार इस संस्था द्वारा गरीब लड़कियों की शादी धूम धाम से कराई गई है. मां बाप की इच्छा होती है कि उसकी बच्ची की शादी धूमधाम से हो लेकिन कुछ आर्थिक परिस्थितिया ऐसी होती है कि वह इस सपने को पूरा नहीं कर पाते. ऐसे ही मां-बाप के साथ बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हमारी संस्था के द्वारा खुद के खर्चे पर प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं की शादी धूमधाम से करवाई जाती है. उन्हें कपड़े से लेकर घरेलू सामान देने के साथ दावत का पूरा इंतजाम संस्था के द्वारा ही किया जाता है.इस शादी समारोह में संस्था के प्रत्येक सदस्य के द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है.इस तरह का शादी समारोह संस्था पिछले दो सालों से करती आ रही है. आगे भी यही भविष्य में भी गरीब कन्याओं की शादी का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा.संस्था द्वारा कराई जा रही गरीब लड़कियों की शादी से परिजन बेहद खुश है और उन्होंने कहा कि एक तरफ बेटी बड़ी हो रही थी और दूसरी तरफ आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.